Tuesday, 30 August 2016

डार्क स्किन से निपटने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Dark Skin)

स्किन का डार्क या फेयर होना स्किन पिगमेंट मेलानिन (Skin Pigment Melanin) पर निर्भर करता है। मेलानिन ही स्किन के टोन और रंग का निर्धारण करता है। जिस स्किन में ज्यादा मात्रा में मेलानिन निकलता है वह ज्यादा दमकती है और जिसमें कम मेलानिन निकलता है वह त्वचा ज्यादा सांवली दिखती है। जिस स्किन में कम मात्रा में मेलानिन निकलता है उसे हाइपोपिगमेंटेड स्किन (Hypo-pigmented Skin) )कहते हैं।
डार्क स्किन हाइपोपिगमेंटेड स्किन है क्योंकि इसमें मेलानिन पिगमेंट की मात्रा कम होती है और जिसके कारण त्वचा का रंग सांवला या काला हो जाता है और कोई ग्लो नहीं रहता है। हालांकि, आजकल प्रदूषित वातावरण में भी धूप के कारण त्वचा का रंग सांवला या काला पड़ जाता है। जिसे सनटैन कहते हैं। स्किन ज्यादा डार्क होना या ग्लो होना कोई बीमारी का संकेत नहीं है।
डार्क स्किन वालों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। इतना ही नहीं बाहरी देखभाल के साथ अपने शरीर को दूसरे तरीकों से पोषण देना भी जरुरी है। डार्क स्किन सिर्फ मेलानिन की ही कमी की वजह से ही नहीं होती है। सिगरेट और शराब के सेवन से भी त्वचा का रंग ऐसा हो जाता है।


स्किन डार्क होने की वजह (Causes of Dark Skin)

  • चोट
  • तिल
  • घातक मेलेनोमा
  • मस्सा
  • हाइपोपिगमेंटेशन
  • धूप में ज्यादा रहना
  • सनबर्न या सनटैन
  • रेडिएशन थैरेपी
  • इंडोक्राइन ग्लैंड या अंतःस्रावी ग्रंथि के रोग
  • एडिसन रोग
  • लिवर की बीमारी
  • पेट के विकार
  • कुपोषण
  • विटामिन की कमी
  • पोस्ट सर्जरी
  • प्रसव के बाद चेहरा भूरा हो जाना

डार्क स्किन में ग्लो लाने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Dark Skin)

  • धूप में निकलने से आधा घंटे पहले सनस्क्रीन (एसपीएफ30) अवश्य लगाएं।
  • नींबू त्वचा की रंगत निखारता है। यह डार्क स्पॉट्स को भी कम करता है। यह स्किन पर आई झांइयों को भी दूर करता है।
  • नींबू और दूध के साथ शहद मिलाने पर यह काफी कारगर हो जाता है। इस कांबीनेशन वाले लेप से स्किन में ग्लो आती है। शहद को खीरे के रस और दही के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ओटमील के इस्तेमाल से त्वचा के छिद्र में अटकी हुई धूल और गंदगी निकल जाती है। ओटमील, हल्दी मे पानी मिलाकर लेप बनाएं। त्वचा पर इस लेप को लगाएं। सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो दें। त्वचा में निखार आएगा।
  • टमाटर के उपयोग से स्किन की रंगत निखरती है। यह त्वचा को गुलाबी रंगत देता है। यह त्वचा से तेल को सोखकर बंद हुए छेद को खोल देता है।
  • आलू एक नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। यह स्किन के टोन को निखारता है। आलू का फेस पैक घर पर आसानी से बना सकती हैं।
  • चंदन त्वचा को शीतलता प्रदान करता है। यह स्किन इन्फेक्शंस, रैशेज़, बदरंग त्वचा, डार्क स्पॉट्स और दूसरी समस्याओं को भी दूर करता है।

और भी हैं कई स्मार्ट टिप्स (Care Tips for Dark Skin)

बेसन और हल्दी को पानी में मिलाकर लेप बनाएं। इस लेप को चहरे पर लगाएं व सूखने पर पानी से धो लें।
पके हुए पपीते का पेस्ट बना लें। इससे चेहरे की मसाज करें व 10 मिनट बाद धो लें। चेहरे दमकता हुआ नजर आएगा
चंदन पाउडर और गुलाब जल का लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। फिर पानी से धो लें। काफी फायदा होगा।
एक चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं व सूखने पर सादे पानी से धो लें। त्वचा की रंगत निखर कर आएगी
कच्चे नारियल का सफेद भाग पीस कर घोल बना लें। इसे चेहरे या धूप से सांवली हुई त्वचा पर लगाएं व बीस मिनट बाद सादे पानी से धो लें।


For More tips just click....

ग्लोइंग स्किन के लिए आवश्यक पोषण (Food And Nutrition For Glowing Skin)

त्वचा हमारी आंतरिक सेहत का आईना है। स्किन में ग्लो यानि चमक दो तरह की होती है। एक आंतरिक चमक और दूसरी बाहरी चमक। बाहरी चमक कॉस्मेटिक से आती है जो टिकाऊ नहीं होती है और आंतरिक चमक, जो हमेशा दमकती रहती है और दूर से ही दिखाई पड़ती है वो हमारी अच्छी सेहत से आती है।
शरीर के अंदर हार्मोनल असंतुलन, पोषक तत्वों की कमी, विषैले तत्वों की मौजूदगी के अलावा तनाव और प्रदूषण स्किन की चमक को कम करते हैं। बेजान त्वचा या कम उम्र में स्किन पर एजिंग साइन दिखाई देना ऐसी समस्याएं हैं, जिसका इलाज हम कॉस्मेटिक्स का उपयोग करके करना चाहते हैं। यहां यह जानना जरुरी होगा कि स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम सिर्फ कॉस्मेटिक्स से नहीं किया जा सकता है। इसके लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसलिए शरीर को स्वस्थ और स्किन को ग्लोइंग बनाने का सबसे आसान तरीका प्रकृति और योगासन में ही है।


ग्लोइंग स्किन के लिए आवश्यक पोषक तत्व  (Nutritional Elements for Glowing Skin)

आप जो खाते हैं उससे शरीर के साथ-साथ त्वचा को भी पोषण मिलता है। जंक फूड और तैलीय खाना आपकी त्वचा की सेहत को बिगाड़ सकता है। इसलिए विटामिन ए, बी1 और बी2 से भरपूर डाइट यानि हरी सब्जियां, फ्रूटस, सलाद जरूर लें। यह रक्त को साफ करने और त्वचा को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। कच्चा भोजन यानि फल और सलाद का सेवन त्वचा को हाइपर-पिगमेंटेशन और मुहांसों से बचाता है।
सिलिकॉन (Silicon) - यह त्वचा को मुलायम व लचीला बनाता है और झुर्रियों को कम करता है। शरीर में सिलिकॉन की कमी को पूरा करने के लिए मूली, शिमला मिर्च और खीरा खाएं।
जिंक (Zinc) - यह मुंहासों को कम करता है और स्किन को ऑयली होने से बचाता है। लौकी, नारियल, सीताफल और सूरजमुखी के बीज इसके अच्छे स्रोत हैं।

औमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty Acid) - यह त्वचा की कोशिका को मजबूती प्रदान करता है और स्किन के सेल में हुई टूट-फूट की मरम्मत भी करता है। औमेगा 3 फैटी एसिड मछली के तेल और समुद्री शैवाल में पाया जाता है। 

ग्लोइंग स्किन की देखभाल (Care for Glowing Skin)

ज्यादा स्क्रब करना भी त्वचा को पहुंचाता है नुकसान 
महिलाओं की त्वचा काफी मुलायम होती है इसलिए इसे रगड़ने की भूल गलती से भी ना करें। रगड़ने से त्वचा पर लाल-लाल चकत्ते आ सकते हैं। त्वचा को हमेशा हल्के हाथों से पोंछें।
नियमित देखभाल 
समय-समय पर अपने चेहरे को फेस वॉश से धोएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो टोनर का उपयोग करें। मेकअप हमेशा क्लींजर से साफ करें और त्वचा की मॉश्चयराइजिंग पर ध्यान दें।

Friday, 26 August 2016

घर पर ही करे वैक्सिंग How To Make Hair Removal Wax At Home In Hindi



1. हॉट वैक्स

हॉट वैक्स को सीधे आग पर रखकर गर्म किया जाता है शरीर के नाजुक अंगों पर इस्तेमाल किया जाता है जैसे- चेहरे, गर्दन व गालों पर।

हॉट वैक्स करने तरीका

वैक्स को आग पर गर्म करें। जिस जगह वैक्सिंग करनी है उस जगह Talcum Powder लगाएं जिस दिशा में बाल उग रहे हैं उससे विपरीत दिशा में Wax लगा दें Skin को कस कर पकड़ें और धीरे-धीरे बालों की दिशा में Wax निकाल दें। नीचे का वीडियो भी देखें –

2. कोल्ड वैक्स

कोल्ड वैक्स बांहों, टांगों और बगलों के लिए suitable है | जिस जगह बाल हटाना है उसी जगह वैक्स लगा लें और पट्टी चिपका कर उल्टी दिशा में कस कर खींचे।

कोल्ड वेक्स बनाने का तरीका

1/2 कप चीनी, 1/2 कप पानी, 11/2 कप सिट्रिक एसिड या नींबू, एक चम्मच ग्लिसरीन।

विधि : चीनी और पानी की चाशनी बना लें फिर Citric Acid डाल दें फिर गाढ़ा होने पर उतार दें फिर एक चम्मच ग्लिसरीन डॉल दें। Wax करने के बाद पाँच मिनट Cold Cream से मालिश करें। 

सांवली रंगत निखारने के घरेलू नुस्खे

.



1.एक बाउल में 2 टेबलस्पून दूध लें. उसमें 2 टेबलस्पून । बेसन, आधा टेबलस्पून हल्दी और आधा टेबलस्पून नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फेस पैक बना लें | इसे चेहरे यर लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें | त्वचा का रंग खिल उठेगा |

2. 1 टेबलस्पून मिल्क पाउडर मे 1 टेबलस्पून दूध, 1 टेबलस्पून शहद और आधा टेबलस्पून नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं | तैयार मिल्क फेस पैक चेहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद जब फेस पैक सूख जाए, तो चेहरा धो लें |

3. 1 टेबलस्पून ओटमील में 1 टेबलस्पून दही और 1 टेबलस्पून टमाटर का रस मिलाएं | इसे अच्छी तरह फेंटकर चेहरे पर अप्लाई करें | 15 – 20 मिनट बाद जब फेस पैक सूख जाए, तो इसे कुनकुने पानी से धो लें |

4. गोरी रंगत के लिए रोजाना चेहरे पर आलू का रस लगाएं इससे त्वचा का रंग निखरता है | इसी तरह आलू को छीलकर मिक्सर में पीसें और बारीक पेस्ट बना लें | फिर इसमें 1 नीबूं का रस मिलाएं | तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं | सूख जाने पर धो लें |

5. टोमैटो फेस पैक से भी त्वचा का रंग निखरता है इसके लिए टमाटर को मिक्सर में बारीक पीस लें. इसमें 1 टीस्पून हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं | थोडी देर बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें |

6. बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह मिक्सर में पीस लें | इसमें 1 टीस्पून दूध की मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 -15 मिनट बाद चेहरा धो लें | इससे त्वचा को नैचुरल ग्लो मिलता है |

7. 1 टेबलस्पून बेसन में आधा टेबलस्पून दूध की मलाई मिलाएं | इसे चेहरे और गलें पर लगाएं | सूख जाने पर हथेलियों को गीला करें और रगड़ते हुए छुड़ाएं | इससे ब्लैक हेडस भी दूर हो जाएंगे तौर त्वचा का रंग भी निखर जाएगा |

8. पुदीने के ताजे पते पीस लें | ये लेप या पुदीने का रस नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं | पुदीने में निहित पोषक तत्व स्किन काम्प्लेक्शन निखारते हैं जिससे त्वचा गोरी नजर आती है |

9. केले को मसलकर एक बाउल में रख दे | इसमें 1 टेबलस्पून शहद और आधा टेबलस्पून खटूटा दही मिलाएं | इसे अच्छी तरह ब्लेंड करके चेहरे और गलें पर लगा लें | कुछ देर बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें | केला स्किन व्हाइटनिंग का काम करता है |

10. 1 टेबलस्पून चंदन पाउडर में आधा टेबलस्पून केसर मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें | जब सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें | नियमित रूप से ऐसा करने से त्वचा गोरी नजर आती है |

11. 1 टेबलस्पून चंदन पाउडर में चुटकीभर हल्दी, 1 टीस्पून बादाम का पेस्ट, आधा टीस्पून नींवू का रस मिलाकर फेस पैक बना लें | इसे चेहरे पर लगाएं | जब पेस पैक पूरी तरह से सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें |

12. 1 टेबलस्पून शहद में 1 नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं | 10 – 15 मिनट बाद चेहरा धो लें | शहद से त्वचा में कसाव आता है और नीबूं के रस से त्वचा के दाग – धब्बे दूर हो जाते हैं |

13. अंडे के सफ़ेद भाग में नीबू के रस की कुछ बूंदे डालकर अच्छी तरह फेंटें | इसे चेहरे पर अप्लाई करें | जब पैक सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें | गीलें चेहरे को पोछने के लिए कॉटन के टावेल का इस्तेमाल करें |

14. 2 टेबलस्पून आरेंज जूस में 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबलस्पून गुलाब जल डालकर मिला लें इसे चेहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद कुनकुने पानी में टॉवेल भिगोकर चेहरा पोंछ लें | इससे त्वचा का रंग खिलता है और त्वचा ग्लो करती है |

15. 1 टेबलस्पून खीरे के रस में 1 नींबू का रस और 1 टीस्पून हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें | इसे कॉटन बॉल की सहायता से चेहरे और गले पर लगाएं | सूख जाने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें | त्वचा दमक उठेगी |

16. आधे केले को छीलकर मसल लें इसमें 1 अंडे का सफेद माग मिलाएं | थोडी देर बाद 1 टेबलस्पून ताजा दही मिलाएं | तैयार फेस पैक चेहरे पर लगा लें | जब सुख जाए तो धो लें |

17. 2 टेबलस्पून तरबूज़ के रस में 1 टेबलस्पून खीरे का रस, 1 टीस्पून दही और 1 टीस्पून मिल्क पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें | तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं सूख जाने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें |

18. 3 टेबलस्पून चिरौंजी को 4 टेबलस्पून दूध में भिगो कर रखें | 2-3 घंटे बाद चिरोंजी को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें | पेस्ट को चेहरे यर लगाएं और सूख जाने पर सादे पानी से चेहरा धो लें |

19. 2 टेबलस्पून दूध की गाढी मलाई में 1 टेबलस्पून केसर और नींबू रस के कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बना लें | इसे चेहरे पर अप्लाई करें | जब लेप सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें |

20. 2 टेबलस्पून चावल को 2 घंटे के लिए दूध में भिगोकर रखें | इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट बनाए और चेहरे पर लगा लें सूखने पर रगढ़ते हुए छुडाएं | त्वचा का रंग खिल उठेगा और ब्लैक हेड्स की शिकायत भी दूर हो जाएगी |

ग्लोइंग स्किन पाने के घरेलू नुस्खे



1. गुलाब की कुछ पंखुडियों में 2 टेबलस्पून गाडा दूध मिलाकर बारीक पीस लें | तैयार लेप को दस मिनट के लिए फ्रिज मे रख दें | बाहर निकालकर चेहरे पर लगाएं | 20 मिनट बाद जब लेप सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें | गुलाब क्री पंखुडियों से त्वचा की रंगत निखरती हैं |

2. पके हुए केले को छीलकर अराल लें मसल लें | इसमें 3 टेबलस्पून पका हुआ पपीता मसलकर मिलाएं | इसे दो मिनट चम्मच से फेंटें | फिर चेहरे पर अप्लाई करें | 20 – 25 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें | इससे स्किन टाइट होती है और नेचुरली ग्लो करती हैं |

3. मिक्सर यें 2 छोटे साइज़ के स्ट्राबेरी और 1 टेबलस्पून बटर (नमक वाला नहीं) डालकर पीस लें | तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट बाद कुनकुने पानी में भीगे हुए टॉवल से चेहरा पोंछ लें | स्ट्राबेरी से स्किन टोन निखरता है और बटर चेहरे को माइश्चाराज़ करता हैं |

4. 2 टीस्पून बेसन में 1 टीस्पून दूध और 1 टीस्पून आलिव आयल मिलाएं | फिर चेहरे को गुलाब जल से धोएं और फेस पैक लगा लें | 20 मिनट बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें | इससे स्किन ग्लो करेगी और ब्लैक हेड्स की शिकायत भी दूर हो जाएगी |

5. सेब को छीलकर काट लें | अब मिक्सर में 1 टेबलस्पून शहद सहित सेब डालकर बारीक पीस लें | इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद जब चेहरा सूख जाए, तो ठंडे पानी से धो लें | त्वचा में नई चमक आ जाएगी |

6. 3 टेबलस्पून बेसन में 2 टेबलस्पून दूध की गाढ़ी मलाई और चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं | 30 मिनट बाद जब फेस पैक सूख जाए, तो हाथों को गीला करें और हल्के से चेहरा पोंछते हुए फेस पैक निकालें |

7. 1 टेबलस्पून दूध में थोडा – सा केसर डालकर 6 घंटे के लिए भिगोकर रखें | इसमें 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं | जब फेस पैक गाढ़ा हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाएं | 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें |

8. संतरे के छिलके को धूप में सुखाएं और मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें | अब 1 टेबलस्पून पाउडर में 1 टेबलस्पून दही मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं | 20 मिनट बाद जब सूख जाए, तो कुनकुने पानी से धो लें | इससे स्किन को गोल्डन ग्लो मिलेगा |

9. टमाटर को मिक्सर में पीस लें | इसमें आधा टेबलस्पून शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें | 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें | इससे त्वचा नेचुरली ग्लो करने लगती है |

10. 1 बड़े आकार के एवोकाडो को पीसकर बारीक़ पेस्ट बना लें | इसमें आधा टेबलस्पून दही और नीबू के रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं | तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर कुनकुने पानी से चेहरा धो लें |

डार्क स्किन से निपटने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Dark Skin)

घरेलू क्रीम बनाने का तरीका



घरेलू नुस्खों से अच्छा स्किन ट्रीटमेंट वाकई में आपको कहीं नहीं मिल सकता | हालांकि आजकल बाज़ारों में काफी सारी बैंड्स नई-नई तरह की क्रीम्स निकाल रही हैं लेकिन देखा जाए तो बेहतरीन क्वालेटी की नाईट क्रीम खरीदना किसी चैलेंज से कम नहीं है | बढ़ता पॉल्यूशन, स्ट्रेस और दिन भर की भाग-दौड़ हमारी स्किन को रूखा व बेजान बना देती है ऐसे में जरूरी हो जाता है त्वचा का सही ढ़ंग से ख्याल रखना |

इसलिए जब भी फेस क्रीम खरीदें तो कोशिश करें कि जो भी खरीदें वो होम बेस्ड ट्रीटमेंट हों | होम बेस्ड क्रीम्स आपके चेहरे को ना सिर्फ निखारती हैं बल्कि लंबे समय तक जवां और खूबसूरत बनाए रखती है | यानि अब आपको ढेरों क्रीम्स खरीदने की ज़रूरत नही है | आप अपनी क्रीम खुद तैयार कर सकती हैं घर पर और वो भी बिना किसी की मदद लिए | आईए जानते हैं कैसे-



मायश्चराइजिंग ऑलिव ऑईल नाईट क्रीम

होम मेड क्रीम में सबसे अहम इनग्रीडियेंट होता है ऑलिव ऑईल | ये आपकी स्किन के मॉयश्चर को लॉक करता है और आपको बनाता है सौम्य | जबकि दूसरा सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है नारियल का तेल जिससे आपको मिलती है हेल्दी व क्लीयर स्किन | इन दो तत्वों में जब विटामिन ई मिलता है तो ये और भी इफेक्टिव सॉल्यूशन बन जाता है | स्किन को रिंकल फ्री और चमकदार बनाना विटामिन ई का ही काम होता है |

क्रीम बनाने का सामान-

1. आधा कप एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव आईल

2. दो चम्मच नारियल का तेल

3. एक चम्मच बीज़वैक्स

4. दो विटामिन ई कैपसूल

क्रीम बनाने का तरीका 

सबसे पहले एक सॉस पैन में ऑलिव ऑईल, नारियल का तेल और बीज़वैक्स अच्छी तरह से मिलाकर गर्म कर लें जबतक कि वो पिघल ना जाए | इसके बाद विटामिन ई के कैप्सूल्स को क्रश करके सॉस पैन में बाकी इनग्रीडियेट्स के साथ मिक्स कर लें और कुछ देर थंडा होने के लिए छोड़ दें | तैयार हुए इस मिक्सचर को किसी छोटे से जार में स्टोर कर लें और रोज़ इस्तेमाल करें |

ग्लिसरिन क्रीम

ये क्रीम विंटर्स के हिसाब से बेस्ट है | ग्लिसरिन स्किन को समूथ पश्च्यराईज्ड रखता है और नारियल का तेल एंटी फंगल होने के कारण स्किन को हर तरह के इम्फेक्शन से बचाता है | जबकि रोज वाटर और बादाम का तेल आपकी लूज़ स्किन को रिपेयर कर उसे नया बनाता है |

क्रीम बनाने का सामान

1. रोज वॉटर ( गुलाब जल )

2. नारियल का तेल

3. बादाम का तेल

4. ग्लिसरिन

क्रीम बनाने का तरीका 

एक डबल बॉईलर लिजीए और उसमें नारियल व बादाम का तेल डालिए | अब इस मिक्सचर को अच्छे से गर्म कीजिए ताकि दोनो तेल आपस में मिल जाएं | बॉईलर को आंच से उतारकर उसमें गुलाब जल व ग्लिसरीन मिक्स कर लें | तैयार हुई इस क्रीम को एक जार में स्टोर कर लें और सोने से पहले लगा लें |

कोकोआ बटर रिंकल क्रीम

आपकी स्किन डल, रूखी व बेजान है, तो कोकोआ बटर से अच्छा स्किन ट्रीटमेंट आपको मिल ही नहीं सकता | ये अपकी स्किन रिंकल फ्री भी रखता है |

क्रीम बनाने का सामान-

1. कोकोआ बटर

2. वर्जिन ऑलिव ऑईल

3. नारियल का तेल

क्रीम बनाने का तरीका 

सभी इन्ग्रीडीएंट्स को एक साथ अच्छी तरह मिलाकर बॉएलर में गर्म कर लें | सभी चीज़ों को तब तक गर्म करें जब तक एक साथ घुल ना जाएं | इसके बाद तैयार हुई क्रीम को ठंडा होने के लिए रख दें और स्टोर कर रोज़ाना इस्तेमाल करें |

ग्रीन टी डीटाक्सिफाइंग क्रीम

पाल्यूशन और डर्ट को चेहरे से हटाने का इसे बेहतर और कोई इलाज हो ही नहीं सकता | ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट्स चेहरे की इम्पयोरिटीज़ को हटाकर आपको निखार देता है जिससे आप फ्रेश हेल्थ का भी अच्छे से ख्याल रखता है |

क्रीम बनाने का सामान

1. ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट

2. बादाम का तेल

3. गुलाब जल

4. एसेंशियल आईल

5. एलो वेरा

6. बीजवैक्स

क्रीम बनाने का तरीका 

एक डबल बाईलर में बादाम का तेल और बीजवैक्स गर्म कर लें | थोड़ी देर के बाद आंच से उतार कर इसमें एलो वेरा मिक्स करें | तैयार हुए इस मिक्सचर में एसेंशियल ऑईल | ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट व गुलाब जल मिला दें और एक जार में स्टोर कर रोज़ इस्तेमाल करें |

एंटी एक्ने ऐलोवेरा नाईट क्रीम

बात जब एक्ने और ब्लेमिशिज़ की आ जाए तो ऐलोवेरा का नाम सबसे पहले हमारे ज़हन में आता है | ये आपकी स्किन को हेल्दी बनाने के साथ-साथ सॉफ्ट और सपल भी बनाता है |

क्रीम बनाने का सामान-

1. ऐलोवेरा एक्सट्रैक्ट्स

2. लैवेंडर ऑईल

3. प्रिमरोज़ ऑईल

क्रीम बनाने का तरीका 

ऐलोवेरा एक्सट्रैक्ट्स के साथ लैवेंडर आईल को मिक्स कर लें | उसके बाद एक चम्मच प्रिमरोज़ आईल मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें | तैयार हुई क्रीमं को एक जार में स्टोर कर लें और रोज़ाना इस्तेमाल करें |

Monday, 22 August 2016

इन हर्बल और आयुर्वेदिक तरीकों से होगा हेयर रिग्रोथ (Herbal And Ayurvedic Hair Regrowth Tips)


यह आम धारणा है कि बालों के झड़ना शुरु होने के बाद बाल दोबारा नहीं उगते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। आपको यदि कोई गंभीर बीमारी है या फिर किमोथेरेपी या दवा की साइड इफेक्ट की वजह से बाल झड़ रहें हैं तो बालों का झड़ना नहीं रुक सकता और हेयर रिग्रोथ (Hair Regrowth) की संभावना कम होती है।
लेकिन यदि इनमें से कोई भी कारण नहीं है, आप अंदर से सेहतमंद हैं और बालों की उचित देखभाल कर रहे हैं तो हेयर रिग्रोथ निश्चित रुप से होगी। हेयर रिग्रोथ तभी संभव है जब बालों की जड़ (Scalp) और उनकी कोशिकाओं (Hair Follicle) को पोषण मिल रही हो।
बालों की जड़ों को पोषण में सबसे असरदार है - कुदरती उपाय। कुदरती जड़ी-बूटियों से बने तेल, पत्ते और औषधियों में ऐसे नायाब गुण होते हैं जो हेयर रिग्रोथ में काफी मदद करते हैं।
हालांकि मेडिकल साइंस अब इतना विकसित कर गया है कि गंजे सिर में भी स्टेम शेल थेरेपी से बाल उगाए जा रहे हैं। बालों का प्रत्यारोपण (Hair Transplant) भी किया जा रहा है, लेकिन यह उपाय काफी महंगे हैं और यह सब जगह आसानी से उपलब्ध भी नहीं है।
यही कारण है कि हेयर रिग्रोथ के लिए कुदरती और आयुर्वेदिक उपाय (Herbal and Ayurvedic Tips for Hair Regrowth) सबसे ज्यादा प्रचलन में है।  
अरंडी का तेल और बायोटिन थेरेपी (Castor Oil and Biotin Therapy)
बालों के झड़ने की बड़ी वजह तनाव, अवसाद (Dejection) और विटामिन बी-7 (बायोटिन) की कमी होती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए बालों की जड़ (Scalp) में अरंडी का तेल लगाएं और बायोटिन की गोलियां खाना जरुरी है। यह सबसे आसान थेरेपी है।
पहली बार इसे आजमाने वाले अरंडी के तेल में नारियल तेल, जैतून का तेल या फिर कोई ऐसा तेल मिला लें जो आसानी से अरंडी के तेल में मिल जाए। अरंडी का तेल थोड़ी मोटा और गाढ़ा होता है और इसे पतला बनाने के लिए अन्य तेलों को मिलाना जरुरी होता है। जब तेल तैयार हो जाए तो इससे बालों की जड़ों की मालिश करें।
अरंडी के तेल की मालिश के साथ-साथ विटामिन बी7 या बायोटिन (Vitamin B7 or Biotin) की गोलियां भी नियमित रुप से खाते रहेंगे तो 3 से 6 महीने के अंदर बेहतर नतीजे आएंगे। बालों का बढ़ना शुरु हो जाएगा। ध्यान रहे विटामिन बी7 की गोलियां 5 एमजी से ज्यादा एक दिन में नहीं खाएं। ओवरडोज से साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
विटामिन ई थेरेपी (Vitamin E Therapy)
विटामिन बी7 के अलावां विटामिन ई भी बालों की वृद्धि में काफी पोषण देती है। पुरुष और स्त्री दोनों के बालों के पोषण के लिए विटामिन ई थेरेपी जरुरी है। यह बालों के झड़ने की बीमारी को भी रोकता है। विटामिन ई की गोलियां खाने या विटामिन ई युक्त तेल बालों की जड़ में लगाने से बालों की जड़ में रक्त संचार की गति तेज होती है और बाल फिर से ग्रोथ होने लगते हैं।
गंजेपन को दूर करने और हेयर रिग्रोथ के लिए कुछ जरुरी दवाएं (Medicines for Hair Regrowth and Baldness)
पुरुषों के गंजेपन को दूर करने से लिए एलोपैथ में अब दवाएं भी बनने लगी हैं। इन दवाओं को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मान्यता भी मिल चुकी है। गंजेपन के इलाज और हेयर रिग्रोथ के लिए तीन दवाएं मुख्य रुप से प्रचलन में हैं।
Dutasteride –  इसे पुरुषों के गंजेपन के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों की जड़ों की वृद्धि में काफी मदद करता है।
Finasteride –  यह भी पुरुषों के गंजेपन के इलाज में खाया जाता है।
Minoxidil – यह क्रीम के रुप में आता है और इसे सिर पर लगाई जाती है।
नोट: किसी भी दवा को लेने से पहले योग चिकित्सक से परामर्श आवश्यक है।
हेयर रिग्रोथ के कुछ घरेलू और कुदरती उपाय (Herbal and Home Remedies for Hair Regrowth)
एलोवेरा मास्क और नारियल तेल (Aloe Vera Mask and Coconut Oil)
एलोवेरा के जूस और नारियल तेल का मिश्रण हेयर रिग्रोथ में काफी असरदार होता है। दोनों को कुछ इस तरह मिलाएं कि यह पेस्ट की तरह बन जाए। फिर इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह लगाएं। मास्क लगाने के बाद बालों की जड़ की मसाज भी करें। काफी फायदा दिखेगा।
प्याज और लहसुन (Onion and Garlic)
प्याज और लहसुन में सल्फर की मात्रा पाई जाती है जो हेयर रिग्रोथ में काफी मदद करती है। इसके लिए कुछ ख़ास नहीं करना है, बस प्याज को काटकर जूस निकाल लेना है और इस जूस से बालों के जड़ की मालिश 15 मिनट तक करनी है।
दूसरी तरफ आपको कुछ लहसुन के दाने के जूस निकाल कर उसे नारियल तेल में मिला देना है। फिर उसे कुछ देर तक उबालना है। जब यह ठंढा हो जाए तो इससे बालों के जड़ की मालिश करनी है।
भृंगराज (Bhringaraj)
भृंगराज के तेल से बालों की मालिश करें। इससे बहुत जल्दी बाल आने लगेंगे।
जटामांसी (Jatamansi or Spikenard)
इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल आयुर्वेद में हेयर ग्रोथ के दवा के रुप में किया जाता है। इसे आप कैप्सूल की तरह खा भी सकते हैं और इसे सीधे बालों की जड़ में लगा भी सकते हैं।  
आयुर्वेदिक हेयर वाश (Ayurvedic Hair Wash)
आधा किलो शिकाकाई, मेथी एक पाव, करी पत्ता, तुलसी पत्ता और रीठा 100 ग्राम लें। इस सभी को मिला कर बालों को धोने लायक शैंपू बनाएं। इससे बालों की कई परेशानी दूर होने के साथ बालों में वृद्धि भी होगी।